[Demand of Digital Marketing]

जिंदगी का नियम ही है परिवर्तन, लगातार चीजें समय अनुसार बदलती रहत है और जरूरतों के हिसाब से कुछ नए तरीके अपनाए जाते हैं। इसी प्रकार आज इंटरनेट का जमाना है। पूरी दूनिया के लोक इंटरनेट से जुड़े हुए हैं। इसलिए इंटनरेट के माध्यम से लोगों को एक जगह एकत्रित करना बेहद आसान हो गया है। जो पहले के जमाने में संभव नहीं था केवल खत लिखकर ही जानकारी दी जाती थी, फिर टेलिफोन और आज मोबाइल ने तो सबकुछ बदलकर रख दिया। इसलिए यह एक अच्छा माध्यम हो सकता है अपने व्यवसायी और ग्राहक के बीच एक पूल बनाने के लिए। डिजिटल मार्केटिंग की मांग वर्तमान में बहुत प्रबल रूप में देखी जा सकती है। व्यापारी जो अपना सामान बना रहा है, वह ग्राहकों तक बड़ी आसानी से पहुंचाया जा रहा है। जिससे डिजिटल व्यापार को बढ़ावा मिल रहा है। पहले जहां लाखों रुपए खर्च करके विज्ञापनों का सहारा लेना पड़ता था वहीं आज महज 1000 रुपए से शुरु होने वाले विज्ञापनों को आप सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार कर सकते हो। ग्राहक इन विज्ञापनों के प्लेटफोर्म तक खुद चलकर जाता है जैसे आपका यू-ट्यूब और अन्य सोशल मीडिया की प्रोफाइल। इसलिए लोग इन्हें पसंद करते हैं, और खरीदते हैं।
पहले जमाने में इसपर ज्यादा पैसा खर्च किया जाता था। लेकिन अब ऑर्डर करते ही सीधा उपभोक्ता तक सामान भेजा जा सकता है। हर व्यक्ति गूगल, फेसबुक और यू-ट्यूब आदि का भरपूर उपयोग कर रहा है, तो बस इसी माध्यम से व्यापारी अपना उत्पाद-ग्राहक को दिखा रहा है। वहीं खास बात यह है कि, डिजिटल मार्केटिंग सबकी पहुंच में है व्यापारी हो या उपभोक्ता। हर व्यक्ति को आराम से बिना किसी परिश्रम के ही अपने उपयोग की चीज़े घर बैठे मिल रही है।
साथ ही व्यापारी को भी यह सोचना नही पड़ता कि वह अखबार में विज्ञापन, पोस्टर या टेम्पेलेट्स का सहारा ले। सबकी सुविधा के मद्देनजर इसकी मांग है। लोगों का विश्वास भी डिजिटल मार्किट की ओर लगातार बड़ रहा है। आज की भागादौड़ जिंदगी के साथ आगे बढ़ते हुए हर व्यापारी को डिजिटल मार्केटिंग के विषय में जानकारी होनी चाहिए। वो कहते हैं ना, “जो दिखता है वही बिकता है”- और डिजिटल मार्केटिंग इसका अच्छा उदाहरण है।